तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर घर को नौकरी 20 महीने में!
आज हम बात करने वाले हैं तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान के बारे में।तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के हर घर के लिए नौकरी देने का वादा किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।
बीजेपी ने नौकरी और बेरोजगारी पर चर्चा तक नहीं की- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 में हमने घोषणा की थी. सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे. मौजूदा मुख्यमंत्री ने उस वक्त तक कहा था ये संभव है क्या? इसके लिए पैसा कहां से आएगा? अपने बाप के पास से लाएगा क्या? सरकार बनने के 2 साल बाद भी किसी को नौकरी और किसी को रोजगार नहीं मिला. 20 साल से सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी पर चर्चा तक नहीं की है. तेजस्वी ने कहा कि यह अंतिम घोषणा नहीं है.
आगे कहा कि बिहार में अब नौकरी की बहार आएगी. सामाजिक न्याय के साथ बिहार में आर्थिक न्याय होगा. RJD जो बोलती है, करती है. उन्होंने कहा कि बिहार अब बदनाम नहीं होगा.
आरजेडी लगातार कर रही कई वादे
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही आरजेडी कई वादे कर रही है. तेजस्वी ने कहा कि एनडीए ने 20 सालों में केवल लोगों को सुरक्षित और बेरोजगारी का खौफ दिया है. अब इस खौफ को खत्म किया जाएगा. तेजस्वी किसानों और महिलाओं को लेकर भी पहले कई घोषणाएं कर चुके हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले चुनाव में उनके ये वादे और घोषणाएं कितनी काम आती हैं.तो दोस्तों, यह था तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान – बिहार के हर घर के लिए नौकरी।
