By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्टार पत्नी की एंट्री से गरमाया बिहार का सियासी मौसम, ज्योति सिंह लड़ेंगी चुनाव
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Bihar > स्टार पत्नी की एंट्री से गरमाया बिहार का सियासी मौसम, ज्योति सिंह लड़ेंगी चुनाव
Bihar

स्टार पत्नी की एंट्री से गरमाया बिहार का सियासी मौसम, ज्योति सिंह लड़ेंगी चुनाव

Amar Bajpai
Last updated: 2025/07/01 at 12:18 PM
Amar Bajpai
Share
Pawan Singh wife election news
चुनावी मैदान में पवन सिंह की पत्नी की एंट्री, विरोधियों की बढ़ी टेंशन
SHARE

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की राजनीति में उतरने की घोषणा

पटना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब एक्टिंग नहीं, बल्कि राजनीति के मंच पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उन्होंने ऐलान किया है कि वे काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

डेहरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ज्योति सिंह ने यह ऐलान करते हुए कहा कि अगर किसी प्रमुख राजनीतिक पार्टी से टिकट नहीं मिला, तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि उन्होंने पिछले एक साल से क्षेत्र में सक्रिय रहकर इसकी पृष्ठभूमि तैयार की थी।

जनता के सहयोग से मैदान में उतरेंगी
ज्योति सिंह का कहना है कि उनके पास स्थानीय जनता का मजबूत समर्थन है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले दो महीनों में किसी भी पार्टी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में अगर किसी दल से टिकट नहीं मिला तो भी वे जनता के सहयोग से चुनाव जरूर लड़ेंगी।

सिर्फ काराकाट पर नजर
उन्होंने साफ किया कि उनकी राजनीतिक रणनीति पूरी तरह से काराकाट विधानसभा सीट पर केंद्रित है और वे किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगी। इससे साफ है कि उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

पिछले साल पवन सिंह लड़े थे लोकसभा चुनाव
गौरतलब है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने भी काराकाट लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। उस दौरान ज्योति सिंह अपने पति के चुनाव प्रचार में सक्रिय थीं और चुनाव के बाद भी लगातार इलाके में बनी रहीं। अब खुद चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा करके उन्होंने बता दिया है कि वे राजनीति में गंभीरता से कदम रख रही हैं।

You Might Also Like

कौन-कौन बना मंत्री? बड़ी खबर

विधायक बनते ही क्या-क्या मिलता है?

CM की कुर्सी खाली ? बिहार में जल्द होगा शपथ ग्रहण !

“रोजगार से बदलता बिहार, 20 महीनों में नई शुरुआत!”

बिहार चुनाव में महागठबंधन की सीट डील फाइनल, मुकेश सहनी की नई शर्त

Amar Bajpai 01/07/2025 01/07/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article new rules from July 1 2025 आज से बदल गए जिंदगी से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा तगड़ा असर
Next Article Rajiv Sharma appointed Rajasthan DGP राजस्थान को मिला नया DGP, 1990 बैच के IPS राजीव शर्मा को सौंपी कमान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?