By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरणों की किल्लत खत्म, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Delhi > अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरणों की किल्लत खत्म, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
Delhi

अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरणों की किल्लत खत्म, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/05 at 1:18 PM
Amar Bajpai
Share
Delhi health department medical supply plan
मेडिकल उपकरणों की कमी से मरीजों की परेशानी खत्म, दिल्ली सरकार ने जारी किया नया आदेश
SHARE

सरकारी अस्पतालों को मिलेगा पर्याप्त मेडिकल उपकरण, मरीजों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में चिकित्सीय उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने एक व्यापक योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत 35 से अधिक अस्पतालों और 250 से ज्यादा डिस्पेंसरी, मोहल्ला क्लीनिक, तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार के चिकित्सीय और गैर-चिकित्सीय उपकरणों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग ने 776 से अधिक जरूरी उपकरणों की सूची तैयार की है, जिनमें ब्लड बैग, एमटीपी कैनुला, यूरिन कलेक्शन बैग, सर्जन ब्लेड, कैथेटर, एन्डोट्रेकियल ट्यूब, रेडियोग्राफी फिल्म, कॉटन गोज, बैंडेज, स्टेराइल सर्जिकल रबर ग्लव्स, हॉस्पिटल रबर शीट, हाइपोडर्मिक नीडल, जिंक ऑक्साइड प्लास्टर, नासोगैस्ट्रिक ट्यूब, ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेट, सर्जन मास्क, सर्जन कैप, फीडिंग ट्यूब, सक्शन कैथेटर जैसे उपकरण शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने इन उपकरणों की आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एजेंसी अगले दो वर्षों तक अस्पतालों और डिस्पेंसरी में इन उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सीय उपकरणों की छोटी-छोटी कमी भी मरीजों के उपचार में देरी का कारण बनती है। इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इन आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता के लिए जरूरी है।

केंद्रीय खरीद एजेंसी करेगी सभी खरीद का समन्वय

दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को सीधे गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से चिकित्सीय उपकरण, मशीनें या दवाएं खरीदने से रोक दिया है। इसके बजाय सभी खरीदारी केवल केंद्रीकृत ई-खरीद प्रक्रिया के माध्यम से होगी, जिसका निरीक्षण केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) करेगी।

आपातकालीन स्थिति में ही जेम पोर्टल से खरीद संभव

अस्पतालों द्वारा जेम पोर्टल पर सीधे या कार्ट सुविधा से खरीदारी करने पर रोक है क्योंकि इससे मूल्य विसंगतियां और असंगतियां सामने आई हैं। केवल असाधारण या आपातकालीन परिस्थितियों में ही अस्पताल सीपीए को मांग प्रस्तुत करके जेम पोर्टल से खरीदारी कर सकते हैं। सीपीए इसकी तात्कालिकता का आकलन करेगा और खरीद प्रक्रिया का समन्वय करेगा।

इस नई व्यवस्था से न केवल चिकित्सीय उपकरणों की कमी दूर होगी, बल्कि सरकारी अस्पतालों में इलाज में होने वाली देरी भी कम होगी।

You Might Also Like

प्रदूषण पर काबू के लिए दिल्ली सरकार के कड़े कदम…

Breaking News: दिल्ली पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को किया गिरफ्तार

दिल्ली MCD उपचुनाव: ड्रोन की निगरानी में होगी वोटिंग! बड़ी अपडेट

दिल्ली धमाका जांच तेज़: फोन डाटा ने खोले आतंकियों के नेटवर्क के राज…

छठ-दिवाली 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरातफरी

Amar Bajpai 05/06/2025 05/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Kalicharan Maharaj on Bakarid कालीचरण महाराज का लव जिहाद और कुर्बानी पर फूटा गुस्सा
Next Article Shashi Tharoor responds to Rahul Gandhi surrender statement राहुल गांधी के सरेंडर बयान पर शशि थरूर का तगड़ा पलटवार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?