कुर्बानी वालों को नर्क भेजेंगे भगवान, कालीचरण महाराज की खुली चेतावनी
जबलपुर
मां महाकाली के भक्त कालीचरण महाराज जबलपुर पहुंचे और उन्होंने भोपाल के सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा का खुले समर्थन किया। दिनेश शर्मा ने इंदौर के एक जिम में मुस्लिम प्रशिक्षकों और युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने की हिदायत दी थी, जो बाद में वायरल होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। कालीचरण महाराज ने कहा कि सही बात बोलने वाले नेताओं और अधिकारियों का विरोध होता है, लेकिन ऐसे लोग हिंदुओं का समर्थन करते हैं, इसलिए उनकी आवश्यकता है।
हिंदू संगठनों से कालीचरण की अपील
महाराज ने हिंदूवादी संगठनों से आग्रह किया कि वे ऐसे अधिकारियों का समर्थन खुलकर करें, जो हिंदू समाज के हित में आवाज़ उठाएं। उन्होंने लव जिहाद को गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि देश में लगभग 40 हजार लव जिहाद के मामले हैं, जिनपर सभी हिंदुओं को सतर्क रहना चाहिए।
लव जिहाद से बचाने के लिए दी अजीबोगरीब सलाह
लव जिहाद से हिंदू लड़कियों की रक्षा के लिए कालीचरण महाराज ने एक अनोखी सलाह दी। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूअर के दांत को रातभर पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद की शिकार लड़की को पिला देना चाहिए। इसके साथ ही लड़की के शरीर से तावीज, गंडे और अन्य जादू-टोना के धागे हटवा दिए जाएं। इससे कथित तौर पर जादू टोना समाप्त हो जाएगा।
कुर्बानी पर कालीचरण महाराज का तीखा विवादित बयान
बकरीद के अवसर पर कुर्बानी को लेकर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में गाय और बैल नहीं होते, लेकिन भारत में जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने के लिए इन्हें काटा जाता है। उन्होंने कहा कि गाय और बैल को काटने वाले 12 हजार साल तक नर्क में सड़ेंगे। साथ ही जो लोग इन्हें दोहन करके कसाइयों को बेचते हैं या पैसा लेकर गौवंश को छोड़ देते हैं, वे भी नर्क के भागी होंगे। कालीचरण महाराज ने सभी हिंदुओं से गौवंश की सुरक्षा करने की अपील की।
