By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हर स्कूल में होंगे शिक्षक, बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: सीएम योगी
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Uttar Pradesh > हर स्कूल में होंगे शिक्षक, बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: सीएम योगी
Uttar Pradesh

हर स्कूल में होंगे शिक्षक, बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: सीएम योगी

Amar Bajpai
Last updated: 2025/05/26 at 5:38 PM
Amar Bajpai
Share
Yogi Adityanath
योगी सरकार की नई पहल, अब हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक और आधुनिक सुविधाएं
SHARE

मॉडल विद्यालयों, शिक्षक तैनाती और ‘निपुण’ कार्यक्रम से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर विद्यालय में शिक्षक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित किया जाए। उन्होंने कहा, “जहां शिक्षक होंगे, वहीं छात्र भी आएंगे। शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, वे देश का भविष्य गढ़ते हैं।”

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक अधिक हैं और छात्र कम, जबकि कई स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है पर शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षक तैनाती अब इसी संतुलन को ध्यान में रखते हुए की जाएगी, जिससे सभी विषयों की पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।

उन्होंने यह भी माना कि शुरुआत में बदलावों का विरोध हो सकता है, लेकिन जैसे ही परिणाम दिखेंगे, आलोचक भी चुप हो जाएंगे।

बीएड-एमएड छात्र जुड़ेंगे ‘निपुण’ कार्यक्रम से

मुख्यमंत्री ने बीएड और एमएड कर रहे छात्रों को ‘निपुण आकलन’ कार्यक्रम से जोड़ने का सुझाव दिया। इसके तहत एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण आयोजित होगा ताकि भावी शिक्षक स्कूलों में हो रहे बदलावों को नजदीक से देख सकें। इसके लिए एक विशेष प्रोफार्मा भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट’ योजना की भी शुरुआत की गई, जिससे छात्रों की त्वरित प्रगति का मूल्यांकन संभव होगा।

छात्रों को डीबीटी के जरिए 1200 रुपये की मदद

मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे और स्टेशनरी की खरीद हेतु अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये प्रदेशभर के अभिभावकों को भेजे गए।

मॉडल और अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास

सीएम योगी ने 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों और 66 अभ्युदय विद्यालयों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके साथ ही 139 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नव-निर्मित भवनों और छात्रावासों का लोकार्पण भी हुआ।

उन्होंने बताया कि हर जिले में दो मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें 25 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में दी जाएगी। भविष्य में हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे एक विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य है।

You Might Also Like

मायावती का मिशन 2027 शुरू! आकाश आनंद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शादी के समय OBC परिवारों को योगी सरकार देगी आर्थिक मदद, जानें पूरी डिटेल

नकली देश, नकली झंडे… असली एम्बेसडर?

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की खुदकुशी | सुसाइड नोट ने सब खोल दिया

Mission 2027: क्या सपा तोड़ेगी BJP का किला?

Amar Bajpai 26/05/2025 26/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिलाओं में क्या होती है पेल्विक इंफ्लामेटरी डिजीज?
Next Article CRPF jawan spying for Pakistan राजस्थान का CRPF जवान पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, NIA ने किया गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?