By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “DNA विवाद पर अखिलेश का पलटवार, ब्रजेश पाठक को सलाह”
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Uttar Pradesh > “DNA विवाद पर अखिलेश का पलटवार, ब्रजेश पाठक को सलाह”
Uttar Pradesh

“DNA विवाद पर अखिलेश का पलटवार, ब्रजेश पाठक को सलाह”

National News Now
Last updated: 2025/05/18 at 2:05 PM
National News Now
Share
SHARE

“सपा के विवादित पोस्ट पर भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अखिलेश ने संयम बरतने और नैतिकता न भूलने की दी नसीहत”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के डीएनए को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई एक पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवादित पोस्ट से नाराज ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसकी विचारधारा पर तीखा हमला बोलते हुए डिंपल यादव तक का नाम ले लिया।

Contents
“सपा के विवादित पोस्ट पर भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अखिलेश ने संयम बरतने और नैतिकता न भूलने की दी नसीहत”अखिलेश यादव ने लिखा

अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?
ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!!
किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है?
लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे?

क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री… pic.twitter.com/kpdVzRxOHS

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 17, 2025

इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन तक किया।

विवाद बढ़ता देख अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक लंबा पोस्ट करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को आत्ममंथन करने की सलाह दी है।

अखिलेश यादव ने लिखा

“आपके विचारों में पहले ऐसा विचलन नहीं था, जिससे आप व्यक्तिगत आदर्श को भूल जाएं और शाब्दिक संतुलन खो बैठें। आपको एकांत में बैठकर चिंतन करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि समाजवादियों के डीएनए को लेकर की गई ब्रजेश पाठक की टिप्पणी बेहद “अति अशोभनीय” थी और इससे कुछ लोग आहत होकर अपना संयम खो बैठे। सपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी स्तर पर इन कार्यकर्ताओं को समझाया गया है और उनसे भविष्य में संयम बरतने का आश्वासन भी लिया गया है।

हमने उप्र के उप मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए, पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाने की बात कही है जो समाजवादियों के डीएनए पर दी गयी आपकी ‘अति अशोभनीय टिप्पणी’ से आहत होकर अपना आपा खो बैठे। आइंदा ऐसा न हो, हमने उनसे तो ये आश्वासन ले लिया है लेकिन आपसे भी यही आशा है कि…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 17, 2025

इसके साथ ही उन्होंने ब्रजेश पाठक से भी उम्मीद जताई कि वह अपने बयानों पर विराम लगाएं, क्योंकि उनके स्तर की टिप्पणियां उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं।

अखिलेश ने आगे लिखा, “एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आपको समझना चाहिए कि किसी के डीएनए पर टिप्पणी करना किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि उसके मूलवंश और सभ्यता पर हमला है।”

उन्होंने आग्रह किया कि राजनीति करते समय नैतिकता और धर्म जैसी संवेदनशील भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए। अंत में अखिलेश ने उम्मीद जताई कि ब्रजेश पाठक अपने भीतर झांकेंगे और अपने पहले के व्यवहार, विचार और व्यक्तित्व का निष्पक्ष अवलोकन करेंगे।

“आशा है, इस बात को यहीं समाप्त समझा जाएगा,” अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट को इस टिप्पणी के साथ विराम दिया।

You Might Also Like

मायावती का मिशन 2027 शुरू! आकाश आनंद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शादी के समय OBC परिवारों को योगी सरकार देगी आर्थिक मदद, जानें पूरी डिटेल

नकली देश, नकली झंडे… असली एम्बेसडर?

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की खुदकुशी | सुसाइड नोट ने सब खोल दिया

Mission 2027: क्या सपा तोड़ेगी BJP का किला?

National News Now 18/05/2025 18/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टकराव से तालमेल तक: राहुल ने विराट को बताया ‘भारत का गर्व’
Next Article एशिया कप में PAK की भागीदारी पर संकट, PHF गिड़ग‍िड़ाया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (320)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (301)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?