By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी का कानपुर दौरा, शहर के विकास में नए अध्याय की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Uttar Pradesh > पीएम मोदी का कानपुर दौरा, शहर के विकास में नए अध्याय की शुरुआत
Uttar Pradesh

पीएम मोदी का कानपुर दौरा, शहर के विकास में नए अध्याय की शुरुआत

Amar Bajpai
Last updated: 2025/05/30 at 3:08 PM
Amar Bajpai
Share
PM Modi Kanpur Visit
कानपुर को 3 बड़ी सौगातें, पावर प्लांट और मेट्रो परियोजना का लोकार्पण
SHARE

पीएम मोदी के कदम से कानपुर की बदलेगी तस्वीर?

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है। इसके मद्देनजर चकेरी एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पीएम मोदी के कानपुर आने का यह पहला मौका है जब वे पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लाल शुभम द्विवेदी के निधन के बाद शहर में आएंगे। इस हमले के बाद उनका कार्यक्रम स्थगित था, जिसे अब पुनः निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी ने हाल ही में बंगाल से ऑपरेशन सिंदूर की बात कही है और इस बात से कानपुरवासी काफी उत्साहित हैं।

शुभम द्विवेदी के परिजनों से पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे, जो पहलगाम हमले के शिकार हुए थे। शुभम के पिता ने बताया कि उनका बेटा आतंकियों के सामने साहस दिखाकर शहीद हुआ। वे पीएम से उनके बेटे को शहीद का दर्जा देने की भी मांग कर सकते हैं।

17 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें अंडरग्राउंड मेट्रो, पनकी एवं घाटमपुर पावर प्लांट समेत सोनभद्र, बुलंदशहर और एटा के पावर प्लांट शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 4000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

कानपुर को मिलेंगी तीन प्रमुख परियोजनाएं

  • पनकी पावर प्लांट: 660 मेगावाट की एक यूनिट का निर्माण लगभग 8,305 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है, जिसका शिलान्यास पीएम मोदी ने मार्च 2019 में किया था। अब इसका लोकार्पण किया जाएगा।
  • घाटमपुर पावर प्लांट: घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन यूनिटों का निर्माण 9,338 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।
  • अंडरग्राउंड मेट्रो: कानपुर में पहली बार सेंट्रल स्टेशन से चुन्नीगंज स्टेशन के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा शुरू होगी। 2,120 करोड़ रुपये की लागत से बना यह सेक्शन 31 मई से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक जनता के लिए उपलब्ध होगा। इस सेवा के तहत लोग IIT से सेंट्रल स्टेशन तक यात्रा कर सकेंगे।

You Might Also Like

मायावती का मिशन 2027 शुरू! आकाश आनंद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शादी के समय OBC परिवारों को योगी सरकार देगी आर्थिक मदद, जानें पूरी डिटेल

नकली देश, नकली झंडे… असली एम्बेसडर?

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की खुदकुशी | सुसाइड नोट ने सब खोल दिया

Mission 2027: क्या सपा तोड़ेगी BJP का किला?

Amar Bajpai 30/05/2025 30/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Army Chief meets Swami Rambhadracharya चित्रकूट की तपोभूमि में सेना प्रमुख की दीक्षा, दक्षिणा में उठी एक अनोखी मांग
Next Article Ankita Bhandari murder case 32 महीने बाद मिला इंसाफ, अंकिता के हत्यारों को उम्रकैद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (394)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?