By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच ‘एक्स’ से शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Uttar Pradesh > डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच ‘एक्स’ से शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच ‘एक्स’ से शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक

Amar Bajpai
Last updated: 2025/05/20 at 2:23 PM
Amar Bajpai
Share
SHARE

लखनऊ में लगे पोस्टर: “अखिलेश यादव माफ़ी मांगो”

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और इस बार मुद्दा है ‘डीएनए’। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब धरातल पर आ चुका है। लखनऊ की सड़कों पर लगाए गए पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की गई है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सपा के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके जवाब में ब्रजेश पाठक ने सपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण के ‘डीएनए’ से जन्म लेने का आरोप लगाया। इसके बाद अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए पाठक पर चाटुकारिता और अपने समाज का प्रतिनिधित्व न कर पाने का आरोप लगाया।

पोस्टर वॉर बनाम ट्वीट वॉर

ट्वीट पर ट्वीट चलने के बाद अब मामला पोस्टर वॉर तक पहुंच गया है। लखनऊ में लगे पोस्टरों पर लिखा गया है – “अखिलेश यादव माफी मांगो, अभद्र टिप्पणी बंद करो, शर्म करो शर्म करो।” भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और सपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अखिलेश यादव का पलटवार

अखिलेश यादव ने कहा कि ब्रजेश पाठक भाजपा शासन में अपने समाज का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पाठक को “बाहरी” बताते हुए तंज कसा कि वे भाजपा में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे।

उन्होंने कहा, “आपका समाज भाजपा की नजर में कभी प्राथमिकता में नहीं रहा है। आप अपने राजनीतिक स्वास्थ्य को सुधारें, हम संकट के समय आपके साथ रहेंगे।”

एफआईआर और सियासी बयानबाजी

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हजरतगंज कोतवाली समेत राज्य के कई थानों में शिकायतें दी गई हैं। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

‘डीएनए’ से शुरू हुई लड़ाई

‘डीएनए’ से शुरू हुई यह लड़ाई अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का नया मोर्चा बन चुकी है। जहां एक ओर भाजपा इस मुद्दे पर सपा को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं सपा इसे सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई बता रही है। आगे आने वाले दिनों में यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है।

You Might Also Like

मायावती का मिशन 2027 शुरू! आकाश आनंद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शादी के समय OBC परिवारों को योगी सरकार देगी आर्थिक मदद, जानें पूरी डिटेल

नकली देश, नकली झंडे… असली एम्बेसडर?

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की खुदकुशी | सुसाइड नोट ने सब खोल दिया

Mission 2027: क्या सपा तोड़ेगी BJP का किला?

Amar Bajpai 20/05/2025 20/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 27 करोड़ के ऋषभ पंत का फ्लॉप शो, पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक
Next Article पाक को झुका देने वाली मिसाइलें बनेंगी नई पीढ़ी की प्रेरणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (319)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (300)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?