अजय राय के दो करीबियों की गिरफ्तारी से कांग्रेस में मचा बवाल
वाराणसी
वाराणसी में कांग्रेस के दो नेताओं को लूट और चोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी माने जा रहे हैं। वारदात चेतगंज थाना क्षेत्र में हुई और आरोपियों पर आईपीसी की धाराएं 384, 457, 392, 504, 506 और 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।
BJP ने अजय राय पर बोला हमला
गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता अजय राय को घेरते हुए इस घटना को कांग्रेस की ‘वास्तविकता का आईना’ बताया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जमकर बहस हो रही है।
कांग्रेस ने दी सफाई, बताया साजिश
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने इसे “पार्टी को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश” बताया। उनका कहना है कि कांग्रेस जनता के मुद्दे उठा रही है, जिससे बौखलाकर विरोधी ऐसी रणनीति अपना रहे हैं। पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज होने की उम्मीद
राजनीतिक गलियारों में इस गिरफ्तारी को लेकर घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर और तीखी बयानबाज़ी देखने को मिल सकती है।