कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने जारी की तबादला सूची
जयपुर
जयपुर कमिश्नरेट में लंबे समय बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सोमवार को 28 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, जिनमें 21 थानों के SHO बदले गए हैं। यह भाजपा सरकार के आने के बाद दूसरी तबादला सूची है।
सूत्रों के अनुसार, दो थाना प्रभारियों पर शिकायतें मिलने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, दो महिला पुलिस इंस्पेक्टरों को भी अहम थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है।
नवीन पदस्थापन की सूची इस प्रकार है:
- गुरू भूपेन्द्र सिंह – थाना प्रभारी मुहाना
- राजेश शर्मा – थाना प्रभारी सोडाला
- सुरेन्द्र सैनी – थाना प्रभारी बजाज नगर
- धर्म सिंह – थाना प्रभारी माणक चौक
- हरिओम S.I. – थाना प्रभारी भट्टा बस्ती
- महावीर यादव – थाना प्रभारी कोतवाली
- राजेश मीणा – थाना प्रभारी आदर्श नगर
- बलबीर – थाना प्रभारी सुभाष चौक
- सुभाष यादव – थाना प्रभारी रामगंज
- उदय सिंह – थाना प्रभारी गलतागेट
- राजेन्द्र शर्मा – थाना प्रभारी आमेर
- मुकेश मीणा – थाना प्रभारी जयसिंहपुरा खोर
- माधो सिंह – थाना प्रभारी संजय सर्किल
- सुरेश यादव – थाना प्रभारी नाहरगढ़
- देवेन्द्र प्रताप – थाना प्रभारी सदर
- पूनम – थाना प्रभारी एस.एम.एस. हॉस्पिटल
- राजेश कुमार सिंह – थाना प्रभारी वैशाली नगर
- हवा सिंह – थाना प्रभारी करणी विहार
- अंतिम शर्मा – थाना प्रभारी चित्रकूट
- रवीन्द्र नरूका – थाना प्रभारी विश्वकर्मा
- लिखमाराम – प्रभारी सी.एस.टी. आयुक्तालय
- मानवेन्द्र सिंह – थाना प्रभारी मेट्रो
- सुरेन्द्र सिंह – ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रथम (ईस्ट)
- विनोद जाखड़ – ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वितीय (ईस्ट)
- कैलाश प्रसाद – इंस्पेक्टर ट्रैफिक एडमिनिस्ट्रेशन
- वर्षा रानी भोजगी – अपराध सहायक (ईस्ट)
- धर्मेन्द्र शर्मा – रिजर्व पुलिस लाइन
- रामेश्वरी – रिजर्व पुलिस लाइन
