‘यह एक गंभीर मामला है, कोर्ट में सुलझेगा’
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों, अक्षय कुमार और परेश रावल, के बीच चल रहे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के अचानक बाहर होने के बाद, अक्षय कुमार ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इंवेट में पहली बार अक्षय कुमार ने परेश रावल को लेकर बात की। इंवेट में अक्षय कुमार से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरा 3’ से परेश रावल के बाहर होने को लेकर उनसे सवा पूछा गया। हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है और इसके साथ ही उन्होंने अपने को-एक्टर परेश रावल का बचाव भी किया। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने परेश रावल के मूवी छोड़ने को लेकर क्या कहा है और वो उनका क्यों बचाव करते नजर आए।
परेश रावल पर पहली बार बोले अक्षय कुमार
हाउसफुल 5 ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से सवाल पूछा गया कि परेश रावल का फिल्म हेरा फेरा 3 से बाहर होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तो उन्हें मूर्ख तक कह रहे हैं। इस सवाल के जवाब में बोलते हुए अक्षय ने सबसे पहले अपने को-एक्टर का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि अपने को-एक्टर के लिए इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना जैसे मूर्ख है। मैं कहूंगा कि ये सही नहीं है और मैं इसका समर्थन नहीं करूंगा।’
परेश रावल को बताया अपना दोस्त
अक्षय कुमार ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा ,’वो मेरे साथ हैं, मैंने उनके साथ पिछले 30 से 35 सालों से मैं उनके साथ काम करके आया हूं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। जो भी है मुझे नहीं लगता है कि ये वो जगह है उस बारे में बात करने की।’
अक्षय कुमार ने इस बारे में ज्यादा बात तो नहीं की है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बोला, ‘ये बहुत सीरियस मैटर है और इस मामले में कोर्ट में ही निपटाया जाएगा। इसलिए मुझे लगता है कि इस बारे में यहां बात करना चाहूंगा।’ बता दें कि परेश रावल के हेरा फेरा 3 छोड़ने के बाद अक्षय कुमार की लीगल टीम ने उन पर मानहानी का केस ठोका है।
