गांव की बेटी नंदिनी, आज Miss World का ताज भारत लाएगी?
क्या आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बनने वाला है?क्या राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता आज Miss World 2025 का ताज अपने नाम करने जा रही हैं?जी हां दोस्तों, आज का दिन खास है, क्योंकि आज हो रहा है Miss World 2025 का भव्य फिनाले, और उसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं नंदिनी गुप्ता — जिन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और खूबसूरती से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया है।
3 करोड़ के ताज की खासियत
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले में आज रात जो मिस इंडिया बनेगी, उसके सिर पर एक बेशकीमती ताज सजेगा। इस ऐतिहासिक ताज की कीमत करीबन 3 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 18 कैरेट वाइट गोल्ड, 175.49 कैरेट के जड़े हुए नीलम और 1770 छोटे हीरे से बनाया गया है। ताज में नीला रंग शांति, समझदारी और वफादारी का प्रतीक है।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली नंदिनी ने बहुत ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता, और अब वो देश के लिए मिस वर्ल्ड जीतने के एकदम करीब हैं।उनकी मां एक हाउसवाइफ है और बहन का नाम अनन्या गुप्ता है।। कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2023 बनी थीं। इसके आलावा वो मिस राजस्थान और अन्य मॉडलिंग खिताब जीत चुकी हैं। पिछले 2 साल से वो मुंबई में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने के लिए तैयारी कर रही थीं और आज रात देखना होगा कि उनकी ये मेहनत रंग लाती है और 8 साल बाद भारत की बेटी मिस वर्ल्ड का ताज पहनती है।
क्या मिलेगा Miss World को?
Miss World का खिताब जीतने पर सिर्फ ताज ही नहीं, बल्कि ग्लोबल पहचान, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बड़ी प्राइज मनी भी मिलती है।
हर साल विश्व सुंदरी बनने वाली विजेता को ताज के साथ-साथ एक प्राइज मनी भी दी जाती है। चलिए जानते हैं कि इस साल कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है, तो इस साल मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली सुंदरी को पूरे 1.15 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर दी जाएगी। पिछले साल से इस साल ज्यादा प्राइज मनी दी जा रही है।
