By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फ्लैट में मिली भाई-बहन की लाश, इलाके में सनसनी
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Delhi > फ्लैट में मिली भाई-बहन की लाश, इलाके में सनसनी
Delhi

फ्लैट में मिली भाई-बहन की लाश, इलाके में सनसनी

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/02 at 1:34 PM
Amar Bajpai
Share
Delhi Shahdara siblings suicide case
मृत अवस्था में फंदे से लटके मिले भाई-बहन, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

दिलशाद गार्डन की खौफनाक कहानी, भाई-बहन की रहस्यमयी मौत

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा ज़िले के दिलशाद गार्डन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के अंदर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सीमापुरी थाना पुलिस और दमकल विभाग ने दरवाजा तोड़कर अंदर का नज़ारा देखा तो सभी सन्न रह गए। कमरे के भीतर भाई-बहन की सड़ी-गली हालत में लटकी हुई लाशें मिलीं।

मृतकों की पहचान वीरेश कुमार तोमर (32) और प्रीति उर्फ चिंकी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

तीन दिन से कमरे में बंद थे दोनों

स्थानीय निवासी अशोक सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे बदबू काफी तेज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि फ्लैट के बाहर पिछले तीन दिन से अखबार पड़े हुए थे, जिससे संदेह होता है कि घटना तीन दिन पहले की हो सकती है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, और दरवाजा अंदर से बंद था।

पांच साल से रह रहे थे दिलशाद गार्डन में

वीरेश और प्रीति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2021 से दिल्ली के दिलशाद गार्डन के D-409 फ्लैट में रह रहे थे। इससे पहले वे झिलमिल में रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार दोनों बहुत कम मिलते-जुलते थे और अधिकतर समय घर में ही रहते थे। उनका सामाजिक दायरा बेहद सीमित था।

परिवार के रिश्तेदार विकास तोमर ने बताया कि वीरेश एक प्राइवेट आईटी कंपनी में काम करता था, जबकि प्रीति एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने समाज या परिवार से दूरी बना रखी थी। रिश्तेदारों के अनुसार, पिछले 10-12 वर्षों से इनका पारिवारिक संपर्क भी काफी सीमित था।

शादी और सामाजिक दूरी पर सवाल

रिश्तेदारों ने बताया कि वीरेश की मां की मृत्यु 2021 में हुई थी, जबकि उनके पिता की मौत 2011 में ही हो गई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। परिवार ने प्रीति की शादी की बात भी की थी, लेकिन उसने पढ़ाई के नाम पर इनकार कर दिया था।

पड़ोसी अशोक ने बताया कि उन्होंने लड़की को सिर्फ दो-तीन बार खिड़की से देखा था, जब वह खाना बना रही थी। अधिकतर वे लोग बाहर से ऑनलाइन सामान मंगवाते थे।

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल सीमापुरी थाना पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी और वजह से यह दर्दनाक घटना घटी।

You Might Also Like

प्रदूषण पर काबू के लिए दिल्ली सरकार के कड़े कदम…

Breaking News: दिल्ली पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को किया गिरफ्तार

दिल्ली MCD उपचुनाव: ड्रोन की निगरानी में होगी वोटिंग! बड़ी अपडेट

दिल्ली धमाका जांच तेज़: फोन डाटा ने खोले आतंकियों के नेटवर्क के राज…

छठ-दिवाली 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरातफरी

Amar Bajpai 02/06/2025 02/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Rajit Gupta JEE Advanced 2025 Topper कोटा का बेटा बना देश का टॉपर, जेईई एडवांस्ड में रचा इतिहास
Next Article Madhya Pradesh police SI viral video SI का विवादित बयान, जिम में मुस्लिमों की नो एंट्री, वीडियो वायरल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?