विराट की मुश्किलें बढ़ीं?
IPL 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली को एक बड़ा झटका लगा है!मामला उनके बेंगलुरु स्थित पब ‘वन8 कम्यून’ से जुड़ा है, जहाँ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है.जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली के नाम से चलने वाला यह पब कथित तौर पर देर रात तक नियमों के खिलाफ खुला रखा गया।पुलिस की रेड के दौरान पाया गया कि पब में रात 1 बजे के बाद भी म्यूज़िक चल रहा था, जबकि शहर में 10 बजे के बाद साउंड लिमिटेशन लागू है।बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए कहा कि पब लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर रहा था।साथ ही Noise Pollution Act और Exceeding Time Limit के तहत मामला दर्ज किया गया है।हालांकि ये FIR विराट कोहली पर सीधे नहीं, बल्कि पब के मैनेजमेंट के खिलाफ है — लेकिन पब का नाम और ब्रांड उनसे जुड़ा होने के कारण यह खबर तुरंत सुर्खियों में आ गई।
पुलिस ने विराट के पब पर की FIR
ये पहली बार नहीं है जब ‘वन 8 कम्यून’ विवादों में आया है। इससे पहले जून 2024 में पब पर तय समय के बाद भी खुले रहने के चलते FIR दर्ज की गई थी।
दिसंबर 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर डिपार्टमेंट से NOC न लेने पर नोटिस भी जारी किया था।पुलिस को शिकायत मिली थी कि वन8 कम्यून पब में धूम्रपान क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. इसके बाद, 1 जून 2025 को कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने पब के प्रबंधक के खिलाफ एक FIR दर्ज की. जांच के दौरान यह पाया गया कि पब में धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जो COTPA अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है. इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, और इनका पालन न करना कानूनी अपराध माना जाता है.
आईपीएल में जमकर चल रहा बल्ला
विराट कोहली का ध्यान फिलहाल आईपीएल पर है. वह अपनी आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म करने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं. बतौर बल्लेबाज विराट के लिए ये सीजन अभी तक काफी शानदार भी रहा है. वह 14 मैचों में 55.81 की औसत से 614 रन बना चुके हैं. जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 146.53 का रहा है.
