क्या श्रद्धा कपूर का अब तक का ये है सबसे चैलेंजिंग रोल ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘छावा’ डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें वो ऐतिहासिक किरदार निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा इस मूवी में एक मराठी मुलगी बनेंगी जो लावणी क्वीन होती है। वहीं इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।
महाराष्ट्र की पारंपरिक और दमदार कला लावणी को अब बड़े पर्दे पर मिलेगा एक नया रंग, जब श्रद्धा कपूर इस रोल में उतरेंगी।खबरों के मुताबिक, श्रद्धा एक ऐसे ऐतिहासिक किरदार को निभाने जा रही हैं, जो मराठा इतिहास और लोक कला से जुड़ा हुआ है।‘छावा’ जैसी मेगा-हिस्टोरिकल फिल्म देने के बाद, डायरेक्टर अब लावणी की खूबसूरती, कला और संघर्ष को दिखाने के लिए इस फिल्म को बना रहे हैं। और इसमें श्रद्धा कपूर होंगी मुख्य नायिका।
क्या श्रद्धा बनेंगी मराठी मुलगी?
फिल्म की कहानी एक फेमस मराठी नॉवेल पर आधारित है। इसमें श्रद्धा कपूर मराठी नौटंकी नर्तकी का किरदार निभाएंगी। बता दें हाल ही में श्रद्धा ने लक्ष्मण उटेकर और दिनेश विजान से मुलाकात की। जहां डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को स्क्रिप्ट सुनाई। श्रद्धा को ये कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी।
किसकी बायोपिक है मूवी?
अब एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार श्रद्धा जो किरदार निभाने जा रही हैं वो प्रसिद्ध मराठी नर्तकी विट्ठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर का किरदार है। विट्ठाबाई बचपन से ही लावणी, गावलान और बेदिक जैसे गीतों से जुड़ी रही थीं। उन्होंने बिना किसी डांस ट्रेनिंग के मंच पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनके जीवन की एक अनोखी घटना तब हुई जब वे नौटंकी के मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं और उसी दौरान उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। ये फिल्म योगीराज बागुल की किताब ‘तमाशा: विट्ठल बाईच्या आयुष्याचा’ पर आधारित होगी जो विट्ठाबाई के जीवन की सच्ची घटनाएं बताती है।
लाइन में मल्टी-स्टारर और हॉरर-कॉमेडी
खबरों के मुताबिक दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर एक मल्टी-स्टारर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसमें तीन सुपरस्टार नजर आएंगे। ये फिल्म 2026 या 2027 में शुरू हो सकती है। वहीं दिवाली 2025 में हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।
