कंगना रनौत का बड़ा बयान – शादी का मतलब हत्या नहीं
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया ट्विस्ट।अब इस केस पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है बॉलीवुड की क्वीन – कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कंगना ने साफ कहा –
‘अगर रिश्ते में परेशानी है तो तलाक लो, हत्या नहीं करो!’उन्होंने आरोपी पत्नी की सोच को बताया बीमार मानसिकता का नतीजा।
कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट
इंदौर कपल के गायब होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब ये मर्डर केस में बदल गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पत्नी ने अपने पति के मौत की साजिश रची थी। ऐसे में अब कंगना रनौत ने आरोपी सोनम पर निधाना साधते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा,’ये क्या है, एक लड़की शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वो अपने पेरेंट्स से डरती है, मगर वो सुपारी किलर के साथ मिलकर कोल्ड ब्लडेड मर्डर को प्लान कर सकती है।’
सोनम को बताया समाज के लिए खतरा
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘ये सुबह से मेरे दिमाग में है, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। अब सिर में दर्द हो रहा है और वो तलाक नहीं ले सकती या अपने लवर के साथ भाग नहीं सकती। कितनी क्रूर, निंदनीय और इन सबसे बढ़कर बेतुकी और मूर्ख। ऐसे मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए ये लोग समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। हम लोग उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये लोग कभी दूसरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। लेकिन हमें ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि पागल इंसान को पता नहीं होता है कि वो क्या कर रहा है। अपने आसपास ऐसे मूर्ख लोगों से हमेशा सावधान रहें।’
लवर संग मिलकर पति का मर्डर
कथित तौर पर 24 साल की सोनम, जो इंदौर की रहने वाली है, उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की मौत का प्लान बनाया था। हनीमून पर वो मेघालय गई थी, जहां उसने तीन सुपारी किलर्स को राजा को मारने के लिए हायर किया था। पति को मारने के बाद वो वहां से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर आ गई थी। जहां कथित तौर पर उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
