By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नकली दवाएं, असली खतरा
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Health & Lifestyle > नकली दवाएं, असली खतरा
Health & Lifestyle

नकली दवाएं, असली खतरा

National News Now
Last updated: 2025/06/19 at 2:09 PM
National News Now
Share
SHARE

दिल्ली में बिक रही नकली कैंसर की दवाएं

दिल्ली में कैंसर के मरीज़ों के लिए एक चौंकाने वाली और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।राजधानी में कैंसर की नकली दवाओं का जाल फैलाए जाने का खुलासा हुआ है, जिस पर अब सरकार और जांच एजेंसियां सख्त एक्शन में आ गई हैं।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के कई अस्पतालों और फार्मेसियों में बिकने वाली कुछ दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।जांच एजेंसियों ने इन दवाओं के सैंपल जब्त कर उन्हें फॉरेंसिक और ड्रग टेस्टिंग लैब भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडावली, लक्ष्मी नगर, बुध विहार, चांदनी चौक समेत कई इलाकों में छापेमारी की. जहां से भारी मात्रा में नकली दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए. इन दवाओं पर ना तो सही पैकिंग थी और न ही बारकोड. अधिकारियों के मुताबिक इन दवाओं को ही मरीजों को असली बताकर बेचा जाता था.ये लोग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये तक की दवाओं की जगह नकली दवाओं को 50 से 70 हजार रुपये में गरीब मरीजों को बेच देते थे. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक नकली दवाएं लेने से मरीजों की जान खतरे में भी पड़ सकती है. उनका कहना है कि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और सरकार जरूरी कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने करीब 160 जगह से सैंपल लिए. जिसके टेस्ट की रिपोर्ट तीन-चार दिन में आ जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फर्जीवाड़े में जो आरोपी पाया गया उस पर कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले कैंसर के मरीजों और उनके परिजनों से कहा कि वो सही जगह से दवाएं खरीदें, सस्ती दवा के चक्कर में नकली दवा न खरीदें. स्वास्थ्य मंत्री ने सभी लोगों ने नकली दवाओं की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को सूचना देने की भी अपील की.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल यानी डीएमसी को भंग किए जाने को लेकर कहा कि उसकी सभी शक्तियां डायरेक्ट्रेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज यानी डीएचसी को दे दी गई हैं. जिसके बाद अब डीएचसी रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा और नए डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन समेत दूसरे काम देखेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. डीएमसी में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अनियमितताओं की जांच होगी और जरूरी सुधार किए जाएंगे.

मरीजों के लिए सलाह

कैंसर या किसी भी गंभीर बीमारी की दवाएं हमेशा अधिकृत और भरोसेमंद मेडिकल स्टोर या अस्पताल से ही खरीदें.दवा की पैकिंग, बारकोड, एक्सपायरी डेट और संबंधित कंपनी की जानकारी की जांच जरूर करें.
संदिग्ध दवा या इंजेक्शन मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को दें.
सस्ती दवा के लालच में कभी भी अनजान लोगों या बिना लाइसेंस वाले दुकानदार से दवाएं न खरीदें

You Might Also Like

चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !

क्या आपका बच्चा ठीक से सो रहा है?

बाजरे की रोटी खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें !

पीरियड्स के दौरान क्या न करें? एक्सपर्ट ने बताईं 3 बड़ी गलतियाँ…

ज्यादा चाय से क्या बिगड़ रहा है आपका शरीर ?

National News Now 19/06/2025 19/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “क्यों हुए ‘लापता’ अभिषेक?”
Next Article कानपुर DM‑CMO विवाद: योगी सरकार का कड़ा कदम, CMO निलंबित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

T20 World Cup 2026 :T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर छिड़ा विवाद…
Sports
11 दिन-11 देश: बारूद के ढेर पर मिडिल ईस्ट, ईरान से इजराइल तक मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला आसमान
International
बड़ी खबर: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बड़ी राहत!
National
खामेनेई की मौत पर खुलासा…
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (398)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (326)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (308)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?