By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका-ईरान टकराव ने रोकी उड़ानें, भारत से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > National > अमेरिका-ईरान टकराव ने रोकी उड़ानें, भारत से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
National

अमेरिका-ईरान टकराव ने रोकी उड़ानें, भारत से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/24 at 1:07 PM
Amar Bajpai
Share
Air India flight advisory
कतर में हमले के बाद एयरलाइंस सतर्क, भारत से अमेरिका-यूरोप की उड़ानें ठप
SHARE

उड़ान पर छाया युद्ध का साया, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के बाद एयर इंडिया, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। इस फैसले के पीछे ईरान और अमेरिका के बीच गहराता तनाव है। दरअसल, ईरान ने कतर स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे ‘अल-उदेद एयरबेस’ पर 6 मिसाइलें दाग दीं। इसके बाद कतर, कुवैत, इराक और यूएई ने अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को बंद कर दिया।

इससे भारत सहित दुनियाभर की उड़ानों पर असर पड़ा है। मुंबई-कुवैत, लखनऊ-दम्मम और अमृतसर-दुबई जाने वाली फ्लाइट्स अरब सागर के ऊपर से ही वापस लौट आईं। कई विमान जो पहले ही उड़ान भर चुके थे, उन्हें रनवे से बुलाकर वापस किया गया।

एयर इंडिया ने मंगलवार सुबह एक बयान में कहा कि “मिडिल ईस्ट, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट और यूरोप की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही हैं। साथ ही अमेरिका से भारत लौट रही उड़ानों को भी संबंधित एयरपोर्ट पर वापस बुला लिया गया है।”

एयर इंडिया ने आगे कहा कि फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हम यात्रियों से सहयोग की अपील करते हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही कोई अपडेट आता है, सभी यात्रियों को सूचित किया जाएगा।

इंडिगो ने यात्रियों को दी चेतावनी

इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, “मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए उड़ानों में देरी और रूट डायवर्जन की आशंका है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि एअरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।”

9 बजे के बाद बंद हुआ था एयरस्पेस

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे कतर ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। उस दौरान भारत के कई शहरों से दोहा के लिए उड़ान भर चुके विमानों को वापस बुला लिया गया। अभी हालात सामान्य नहीं हैं और जब तक सुरक्षा एजेंसियां हरी झंडी नहीं देतीं, फ्लाइट्स दोबारा शुरू नहीं होंगी।

भारतीय एविएशन पर संकट

भारत से मिडिल ईस्ट की ओर सबसे ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं, खासतौर पर दोहा, दुबई और अबूधाबी के लिए। एयर इंडिया, इंडिगो, कतर एयरवेज, ऐतिहाद, अमीरात, अकासा, स्पाइसजेट और एयर अरेबिया जैसी प्रमुख एयरलाइंस इससे प्रभावित हुई हैं। मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात का सीधा असर इन फ्लाइट्स पर पड़ा है।

You Might Also Like

“कांग्रेस का बड़ा एक्शन!”

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला !

राहुल-सोनिया पर FIR…

इमरान खान पर अनहोनी का साया?

भारत के कण-कण में राम…

Amar Bajpai 24/06/2025 24/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MP High Court NEET Hearing हाई कोर्ट का अनोखा अंदाज, नीट अभ्यर्थियों की याचिका पर अंधेरे में सुनवाई
Next Article क्या राजनीति ने बदल दी ‘पंचायत 4’? | फुलेरा की सादगी या साजिश?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (394)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?