डर का साम्राज्य लौट आया – The Conjuring 4
दुनियाभर के दर्शकों को डरा-डरा कर रोमांचित करने वाली हॉरर फ्रेंचाइज़ी “द कॉन्ज्यूरिंग” एक बार फिर बड़ा धमाका करने को तैयार है। जी हाँ, आने वाली फिल्म “द कॉन्ज्यूरिंग 4” इन दिनों सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले से भी ज़्यादा डरावनी और रोमांचक होगी।
जेम्स वान की इस सीरीज़ ने हॉरर वर्ल्ड में पहले ही अपनी अलग पहचान बना ली है। एड और लॉरेन वॉरेन की सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म सीरीज़ हर बार दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने में कामयाब रही है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स‘ की साल 2013 की पहली फिल्म ‘ ने दर्शकों के दिल और दिमाग को हिलाकर दिया था और ये चौथी सीरीज में भी जारी है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ में हॉरर के इतने स्स्ट्रॉन्ग डोज हैं कि कई दिनों तक लोगोंके दिमाग से इसकी कहानी बाहर नहीं निकलेगी। ये कहानी वॉरेन पति-पत्नी से जुड़ी है जो हमें उस दौर में लेकर जाती है, जहां से डर और दहशत का आलम था। लॉरेन (वेरा फार्मिगा) प्रेग्नेंट है और एड (पैट्रिक विल्सन) एक शैतानी आईने के सामने आने से बच जाता है। लेकिन उसकी काली छाया उनकी बेटी पर पड़ती है जो अभी कोख में ही पल रही है। जूडी (मिया टॉमलिंसन) जब जन्म लेती है तो वो मौत को छूकर लौटती है। वो जैसे-जैसे बड़ी होती है डरावने और भयानक सपनों और अलौकिक एहसासों से घिर जाती है। अब वो शैतानी आईना उनके परिवार तक पहुंचता है और ऐसी-ऐसी डरावनी घटनाएं होती हैं ताकि उनका परिवार तहस-नहस हो जाए। जब हालात पूरी तरह से बेकाबू हो जाता है तब उनकी मदद के लिए वॉरेन कपल आगे आते हैं, लेकिन इस बार उनका सामना ऐसी खतरनाक ताकतों से है जो उन परिवारों को मिटा देना चाहती है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ की कमाई कितनी
इस फिल्म ने पिछले वीक रिलीज हुई सारी नई फिल्मों की तुलना में अब तक सबसे अधिक कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कमाई शनिवार की तुलना में रविवार को कम हुई। इसने भारत भर में कुल मिलाकर तीसरे दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने अब तक 50.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4′ के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने धुआं उड़ा दिया है। केवल दो दिनों में ही इसने 500 करोड़ पार की कमाई की है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि तीसरे दिन ये कमाई 700 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी होगी। फिलहाल फाइनल कलेक्शन का इंतजार है। दो दिनों में ओवरसीज कलेक्शन के नाम पर इसकी झोली में 250.00 करोड़ रुपये आए हैं।
