“ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद बदल गई अक्षय कुमार की किस्मत ”
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने एक बयान की वजह से फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है और अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की तारीफ करते हुए कहा है —
👉 “ट्विंकल मेरे जीवन में सौभाग्य बनकर आईं… उनसे शादी के बाद मेरी किस्मत सच में बदल गई।
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद उनकी ज़िंदगी कैसे बदल गई. उन्होंने कहा, “ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद मेरी किस्मत ही बदल गई.” एक्टर ने अपनी पत्नी को अपना लक भी माना.
अक्षय बोले —
👉 “जब मैं ट्विंकल से मिला था, तब मैं सिर्फ़ मेहनत कर रहा था, लेकिन शादी के बाद मुझे समझ आया कि मेहनत के साथ सही सोच भी ज़रूरी है। ट्विंकल ने वो संतुलन मेरे जीवन में लाया।”

ट्विंकल की शुरुआती झिझक के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया, “मैंने कई फ्लॉप फिल्में दी थीं, इसलिए वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहती थीं. आदमी जब मिलता है, दो कुंडली मिलती है, लेकिन वह इस पर विश्वास नहीं करती थीं.”
फैंस को अक्षय का यह बयान बेहद पसंद आ रहा है।सोशल मीडिया पर #AkshayKumar और #TwinkleKhanna दोनों ट्रेंड कर रहे हैं।तो कहना गलत नहीं होगा कि खिलाड़ी कुमार की ज़िंदगी में ट्विंकल खन्ना सिर्फ़ पार्टनर नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा और किस्मत दोनों हैं।दोनों की जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है।ट्विंकल खन्ना ने यह भी बताया कि कैसे किस्मत ने उन्हें और अक्षय को एक साथ लाने में भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि उनके पिता के एक ज्योतिषी ने एक बार भविष्यवाणी की थी कि उनकी शादी अक्षय कुमार से होगी, हालांकि उस समय वह उन्हें जानती तक नहीं थीं.आखिरकार उनकी मुलाकात एक प्रोड्यूसर के ज़रिए हुई जो चाहते थे कि ट्विंकल अक्षय के साथ काम करें. उस मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उस समय अक्षय के साथ काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह बुरे दौर से गुज़र रहे थे और मैं थोड़ी घमंडी हो रही थी.”
