स्मॉग की मार: दिल्ली सरकार ने बढ़ाई सख्ती, वर्क फ्रॉम होम पर जोर
दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुँच गई है।बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इन फैसलों का सीधा असर दफ्तर जाने वाले लोगों पर पड़ने वाला है।
सरकार के निर्देशों के अनुसार—
1. आवश्यक न होने पर निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचने की सलाह
2.निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर कड़ी निगरानी
3.खुले में कूड़ा और पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध
4.सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील

इसके साथ ही, कुछ दफ्तरों में
वर्क फ्रॉम होम
स्टैगरड ऑफिस टाइमिंग
जैसे विकल्पों पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।
दफ्तर जाने वालों के लिए ज़रूरी सावधानियां:
- घर से निकलते समय N95 मास्क पहनें
- पीक आवर्स में निकलने से बचें
- कारपूल या मेट्रो का इस्तेमाल करें
- आंखों और गले में जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- ज्यादा देर खुले में रहने से बचें
दिल्ली सरकार के ये कदम जरूरी हैं,लेकिन जब तक आम लोग सहयोग नहीं करेंगे,तब तक प्रदूषण पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल रहेगा।
