हिम्मत कैसे हुई? उर्फी ने लिया दीपिका का पक्ष
बॉलीवुड में इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच तनातनी की खबरें हैं। इस विवाद में अब सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने दीपिका का समर्थन करते हुए संदीप रेड्डी वांगा को बिना नाम लिए फटकार लगाई है।खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए अपनी फीस और काम के घंटों को लेकर कुछ शर्तें रखी थीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एक ‘टॉप एक्ट्रेस’ पर अपनी फिल्म की कहानी लीक करने और ‘गंदे पीआर गेम’ खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘नारीवाद’ और ‘खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे’ जैसी बातें भी लिखीं, जिसे लोग दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं।
दीपिका के सपोर्ट में उतरी उर्फी
अपने ग्लैमरस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद ने अब एक पोस्ट के जरिए दीपिका को सपोर्ट किया है. उन्होंने इस विवाद में दीपिका पादुकोण का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पर निशाना साधने वाली स्टोरी रिपोस्ट करते हुए उसपर लिखा है कि सही है, एक औरत ने वो जो डिजर्व करती है, वो मांगने की हिम्मत कैसे की? उसने कैसे सोच लिया जो मर्द एक्टर को मिलता है, वो उसे भी मिला चाहिए?
तृप्ति ने किया दीपिका को रिप्लेस!
दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद, खबरें हैं कि अब तृप्ति डिमरी को संदीप ने अपनी फिल्म के लिए लीड एक्ट्र्रेस के तौर पर साइन कर लिया है. हालांकि, इस बारे में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच यह विवाद अब किस मोड़ पर जाता है.
