West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP को बहुमत, ममता बनर्जी पिछड़ीं!
बंगाल में बड़ा उलटफेर! क्या ममता बनर्जी का 15 साल का राज खत्म होने जा रहा है? 2026 के चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया है। बंगाल की खाड़ी से जो लहर उठी थी, वो अब कोलकाता के कालीघाट तक पहुँचती दिख रही है। BJP को बहुमत,TMC का बुरा हाल?– जी हाँ, शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जादुई आंकड़े को छू लिया है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने ही गढ़ में पिछड़ती नज़र आ रही है।आंकड़ों का खेल क्या है बता दे अगर आप आंकड़ों पर नज़र डालिए। सुबह 11 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

प्रमुख सीटों का हाल
- नंदीग्राम: सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर अपनी बढ़त बनाई हुई है और ममता बनर्जी के गढ़ में बीजेपी का परचम लहराता दिख रहा है।
- कोलकाता और दक्षिण बंगाल: हैरान करने वाली बात यह है कि दक्षिण बंगाल, जिसे ममता दीदी का ‘अभेद्य दुर्ग’ माना जाता था, वहां भी बीजेपी ने बड़ी सेंध लगाई है।
- उत्तर बंगाल: यहाँ बीजेपी ने लगभग क्लीन स्वीप (Clean Sweep) कर दिया है। सिलीगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जैसी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार भारी अंतर से आगे हैं।
क्या है इस बदलाव की बड़ी वजह?
- सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency): 15 साल के शासन के बाद जनता के बीच एक बड़े बदलाव की इच्छा साफ देखी जा रही है।
- भ्रष्टाचार के आरोप: हाल के वर्षों में कई बड़े नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने टीएमसी की छवि को नुकसान पहुँचाया है।
- ध्रुवीकरण और वोट ट्रांसफर: उत्तर बंगाल और जंगलमहल में आदिवासियों और मतुआ समुदाय का वोट एकतरफा बीजेपी की तरफ जाता दिख रहा है।
