बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक बड़ा हंगामा मचा हुआ है इस बार निशाने पर हैं सुपरस्टार सलमान खान, और सामने आई है अभिषेक बजाज की टीम।खबरों के मुताबिक, अभिषेक बजाज और उनकी टीम ने सलमान खान से जुड़े कुछ “झूठे दावों” का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि इस खुलासे में दो और नाम — फरहाना और अमाल — भी सामने आए हैं, जो इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभा रहे थे।
फरहाना भट्ट का अभिषेक की टीम ने किया पर्दाफाश
इस वीडियो में अभिषेक बजाज की टीम ने एक-एक क्लिप के साथ ये साबित कर दिया है कि वो बेगुनाह हैं और अमाल मलिक को बचाने के लिए साफ-साफ झूठ बोला गया है. साथ ही अमाल और सलमान खान के साथ-साथ फरहाना भट्ट की सच्चाई भी सामने आ गई है. फरहाना ने शो में अभिषेक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फरहाना को बाहर की धमकी दी है. सलमान खान के सामने भी फरहाना ने यही कहा और होस्ट भी अभिषेक को गलत ठहराते हुए नजर आए. वहीं, क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि फरहाना ने अभिषेक को कहा था, ‘अबे चल बाहर मिल, फिर बकवास कर.’
अभिषेक नहीं अमाल हुए थे अग्रेसिव
सलमान खान ने वीकेंड का वार पर कहा था कि अभिषेक ने अमाल पर केज में चार्ज किया था. सलमान खान ने कहा, ‘अभिषेक पीछे मुड़े और उन्होंने अमाल को अपने सिर से पीछे धकेलना शुरू किया और अमाल मलिक ने उन्हें हाथ भी नहीं लगाया और ये साफ-साफ दिखाई दिया है.’ जबकि अभिषेक बजाज की टीम ने उस पूरे किस्से की फुटेज को स्लो मोशन में शेयर किया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिषेक के पूरी तरह से पीछे मुड़ने से पहले ही अमाल उन पर चढ़ने लगे थे. इतना ही नहीं इस वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि अमाल ने ही उन्हें अपने सिर से अभिषेक को पहले धकेलना शुरू किया था और मृदुल और प्रणीत उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे.फरहाना और अमाल पर भी आरोप है कि उन्होंने इस पूरे विवाद को बढ़ावा दिया और जानकारी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।
अब सवाल ये है कि क्या सच में अभिषेक बजाज की टीम ने सलमान खान को एक्सपोज कर दिया है, या फिर यह सिर्फ़ एक नया बॉलीवुड ड्रामा है?फिलहाल सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये विवाद तेजी से वायरल हो रहा है।देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस कहानी का अगला ट्विस्ट क्या होगा।
