गोल्ड मार्केट में गिरावट, करवाचौथ पर करें शॉपिंग बिना टेंशन!
करवाचौथ से पहले देशभर के घरों में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं — लेकिन इसी बीच आई है एक गोल्डन गुड न्यूज़!
जी हाँ, सोने और चाँदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों के चेहरे खिल उठे हैं।ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमत में इस हफ़्ते लगभग ₹1,000 से ₹1,200 प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है।
वहीं, चाँदी के दाम में भी करीब ₹800 से ₹1,000 प्रति किलो तक की गिरावट देखने को मिली है।
एमसीएक्स पर कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
भले ही मौजूदा साल में देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हों, लेकिन करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 11 बजे गोल्ड के दाम 129 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर देखने को मिल रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत में 1,098 रुपए टूटकर 1,22,111 रुपए पर आ गए थे. वैसे एक दिन पहले गोल्ड की कीमतें 1,23,209 रुपए के साथ बंद हुई थी. बुधवार को सोने की कीमतें 1,23,450 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी. अगर इस हिसाब से देखें तो गुरुवार को सोना 1,339 रुपए तक सस्ता हो चुका है.

विदेशी बाजारों में सोना सस्ता
अगर बात विदेशी बाजारों की करें तो वहां भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन कीमतें अभी भी 4000 डॉलर के लेवल के पार बनी हुई हैं. कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर 15.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,055.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही हैं. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में करीब 55 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर गोल्ड स्पॉट की कीमतें 4 हजार डॉलर के पार बनी हुई हैं. आंकड़ों को देखें तो गोल्ड स्पॉट की कीमतें करीब 6 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 4,036.19 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही हैं. यूरोपीस बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 10 यूरो की गिरावट के साथ 3,465.67 यूरो प्रति ओंस पर आ गए हैं. इसके अलावा ब्रिटेन में गोल्ड की कीमतें 7 पाउंड प्रति ओंस से ज्यादा की गिरावट के साथ 3,008.25 पाउंड पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.
विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतें
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों की बात करें तो सिल्वर स्पॉट के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार सिल्वर स्पॉट 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 49.13 डॉलर प्रति ओंस पर आ गई हैं. जबकि सिल्वर फ्यूचर की कीमतें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 48.47 डॉलर प्रति ओंस देखने को मिल रही हैं. यूरोप और ब्रिटेन में चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के अनुसार यूरोप मतें चांदी 0.32 फीसदी के इजाफे के साथ 42.1632 यूरो पर कारोबार कर रही है. ब्रिटिश बाजारों में चांदी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36.5865 पाउंड प्रति ओंस पर है.
